🎬 वीडियो
जय माँ शैलपुत्री, जय नव दुर्गा माता।
चैत्र नवरात्रि में पधारो, जगत सुखदाता॥
प्रतिपदा से नवमी तक, नौ दिन माँ का व्रत।
चैत्र मास शुक्ल पक्ष, पावन ये प्रभात॥
जय माँ नवदुर्गा॥
शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा माता।
कूष्माण्डा स्कन्दमाता, कात्यायनी विधाता॥
जय माँ नवदुर्गा॥
कालरात्रि महागौरी, सिद्धिदात्री नवमीं।
नौ रूप नौ शक्ति, नवों दुर्गा अभिनव॥
जय माँ नवदुर्गा॥
हिन्दू नववर्ष का आरम्भ, राम नवमी भी आवे।
चैत्र नवरात्रि का महत्त्व, सब जन मन भावे॥
जय माँ नवदुर्गा॥
चैत्र नवरात्रि की आरती, प्रतिदिन गाये।
नव दुर्गा की कृपा पाकर, सब सिद्धि पाये॥
जय माँ नवदुर्गा॥