ॐ
ॐ जय सरस्वती माता — श्री सरस्वती आरती
🙏 Saraswati🎬 वीडियो
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनि, त्रिभुवन विख्याता॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
चन्द्रवदनि पद्मासनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंसवाहिनी, अनुपम सुखकारी॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
बाँयें कर में वीणा, दायें कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतिन माला॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
देवी शरण जो आये, उनको सुख देती।
विद्या बुद्धि सिखाये, अज्ञान हरती॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
तुही हैं सब सुखदाई, शरणागत-त्राता।
सबकी है दुख-हरनी, सब विधि सुख दाता॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसें मन का।
सुर मुनिजन यश गावें, रतन जड़ित तन का॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
दुर्गति हरनी दुःख निवारनी, सत्-संगनि मेला।
जो देवी कूँ ध्यावे, मन में उजियाला॥
ॐ जय सरस्वती माता॥
तुम ही हो सृष्टि रचैनी, त्रिदेवमय माता।
जपते जो नित तुमको, सो सुख को पाता॥
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता॥