Aise Hai Mere Ram Bhagwan Shri Ram Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
विनय भरा हृदय करे सदा जिन्हें प्रणाम,
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम।।
हृदय कमल, नयन कमल,
सुमुख कमल, चरण कमल,
कमल के कुञ्ज तेज पुंज,
छवि ललित ललाम,
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम।।
राम सा पुत्र ना राम सा भ्राता,
राम सा पति नहीं राम सा त्राता,
राम सा मित्र ना राम सा दाता,
सब से निभाये सब सा नाता,
स्वभाव से उदार शांत,
सब गुणों के धाम,
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम।।
सारे जग के प्राण हैं राम,
ऋषि मुनियों का ध्यान है राम,
गन्धर्वों का गान है राम,
मर्यादा का भान है राम,
पतितों का उद्यान है राम,
धनुधारी धनवान है राम,
निश्चित ही विद्वान है राम,
सम्पूर्ण भगवान है राम,
जनम-मरण से मुक्ति हो,
जपो जो राम नाम,
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम।।
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम,
विनय भरा हृदय करे सदा जिन्हें प्रणाम,
ऐसे हैं मेरे राम, ऐसे हैं मेरे राम।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Vinay bhara hriday kare sada jinhe pranam,
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram।।
Hriday kamal, nayan kamal,
Sumukh kamal, charan kamal,
Kamal ke kunj tej punj,
Chhavi lalit lalam,
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram।।
Ram sa putra na Ram sa bhrata,
Ram sa pati nahi Ram sa traata,
Ram sa mitra na Ram sa data,
Sab se nibhaye sab sa naata,
Swabhav se udar shant,
Sab gunon ke dham,
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram।।
Saare jag ke praan hain Ram,
Rishi muniyon ka dhyan hai Ram,
Gandharvo ka gaan hai Ram,
Maryada ka bhaan hai Ram,
Patiton ka udyaan hai Ram,
Dhanudhari dhanwaan hai Ram,
Nishchit hi vidwan hai Ram,
Sampoorna Bhagwan hai Ram,
Janam-maran se mukti ho,
Japo jo Ram naam,
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram।।
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram,
Vinay bhara hriday kare sada jinhe pranam,
Aise hain mere Ram, aise hain mere Ram.
About the Bhajan (Language: English)
This devotional song, “Aise Hai Mere Ram,” celebrates the divine qualities of Lord Rama, a central figure in Hinduism revered for his virtues and righteousness. The lyrics express deep devotion and reverence, highlighting Lord Rama’s attributes such as compassion, wisdom, and strength. The bhajan emphasizes the importance of chanting his name for liberation from the cycle of birth and death. It reflects the essence of devotion in Hindu culture, portraying Lord Rama as the ideal son, brother, husband, and friend. Through its poetic verses, the bhajan invites devotees to connect with the divine and seek solace in Lord Rama’s presence.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
“ऐसे हैं मेरे राम” एक भक्ति गीत है जो भगवान राम के दिव्य गुणों का गुणगान करता है। भगवान राम, जो हिंदू धर्म में एक केंद्रीय व्यक्तित्व हैं, को उनके सद्गुणों और धर्म के लिए पूजा जाता है। इस गीत के बोल गहरी भक्ति और श्रद्धा को व्यक्त करते हैं, जिसमें भगवान राम की करुणा, ज्ञान और शक्ति जैसे गुणों को उजागर किया गया है। यह भजन उनके नाम का जाप करने के महत्व को भी दर्शाता है, जो जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति का मार्ग बताता है। यह भक्ति गीत भगवान राम को आदर्श पुत्र, भाई, पति और मित्र के रूप में प्रस्तुत करता है। इसके काव्यात्मक छंद भक्तों को दिव्यता से जुड़ने और भगवान राम की उपस्थिति में शांति खोजने के लिए आमंत्रित करते हैं।