tere dar pe aa gaya hoon aana to kaam tha mera lyrics Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
चरणों से ना हटाना, दर के सिवा दयालु, मेरा नहीं ठिकाना, जाऊँ कहीं मैं बाबा, मेरा दूजा नहीं बसेरा, अब मुझको श्याम संभालो, आगे का काम है तेरा।
कितनों से धोखा खाया, कितनों ने है सताया, जिसको भी अपना समझा, उसने मुझे रुलाया, तुम ही गले लगालो, ये सारा जगत लुटेरा, अब मुझको श्याम संभालो, आगे का काम है तेरा।
रास्ता मुझे दिखा दो, करना है क्या बता दो, सेवा करूँ मैं तेरी, वो गुण मुझे सीखा दो, जीवन में मेरे सुख का, होगा कभी सवेरा, अब मुझको श्याम संभालो, आगे का काम है तेरा।
दुनिया में नाम तेरा, सुनकर के ‘बिन्नू’ आया, जैसी सुनी थी चर्चा, वैसा ही मैंने पाया, अब तो जनम जनम तक, छोड़ूं ना तेरा डेरा, अब मुझको श्याम संभालो, आगे का काम है तेरा।
तेरे दर पे आ गया हूँ, आना तो काम था मेरा, अब मुझको श्याम संभालो, आगे का काम है तेरा।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
charanon se na hatana, dar ke siwa dayalu, mera nahi thikana, jaaun kahin main baba, mera dooja nahi besera, ab mujhko shyam sambhalo, aage ka kaam hai tera.
kitno se dhokha khaya, kitno ne hai sataya, jisko bhi apna samjha, usne mujhe rulaya, tum hi gale laga lo, ye saara jagat lutera, ab mujhko shyam sambhalo, aage ka kaam hai tera.
raasta mujhe dikha do, karna hai kya bata do, seva karun main teri, wo gun mujhe sikhha do, jeevan mein mere sukh ka, hoga kabhi savera, ab mujhko shyam sambhalo, aage ka kaam hai tera.
duniya mein naam tera, sunkar ke ‘binnu’ aaya, jaisi suni thi charcha, waisa hi maine paya, ab to janam janam tak, chhodun na tera dera, ab mujhko shyam sambhalo, aage ka kaam hai tera.
tere dar pe aa gaya hun, aana to kaam tha mera, ab mujhko shyam sambhalo, aage ka kaam hai tera.
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan expresses deep devotion and surrender to Lord Shyam, a form of Lord Krishna. The devotee seeks refuge at His feet, acknowledging the trials faced in life and the need for divine guidance. The lyrics convey a heartfelt plea for support and direction, emphasizing the importance of faith and the desire to serve the Lord. The repeated invocation of Shyam highlights the devotee’s unwavering trust in His benevolence and protection. This bhajan resonates with many who seek solace and strength in their spiritual journey, making it a cherished piece in devotional music.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान श्याम, जो भगवान कृष्ण का एक रूप हैं, के प्रति गहरी भक्ति और समर्पण को व्यक्त करता है। भक्त उनके चरणों में शरण मांगता है, जीवन में आए कठिनाइयों को स्वीकार करता है और दिव्य मार्गदर्शन की आवश्यकता को महसूस करता है। गीतों में सहायता और दिशा के लिए एक दिल से प्रार्थना है, जो विश्वास के महत्व और भगवान की सेवा की इच्छा को उजागर करता है। श्याम का बार-बार स्मरण भक्त के उनके प्रति अटूट विश्वास और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है। यह भजन उन सभी के लिए गूंजता है जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा में शांति और शक्ति की खोज में हैं, जिससे यह भक्ति संगीत में एक प्रिय रचना बन जाता है।