main haar ke duniya se tere dwaar pe aaya hoon bhajan lyrics Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
तेरे द्वार पे आया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
नहीं मोल चूका सकते,
तेरे उपकारों का,
रहा सदा सहारा तू,
तकदीर के मारों का,
मुझ पर भी दया करना,
दुःख दर्द का साया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
दीनो की सदा तुमने,
बड़ी की रखवाली है,
कभी दुःख की शूल चुभी,
तुमने ही निकाली है,
मेरी भी खबर ले लो,
बड़ा मैं दुःख पाया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
हे श्याम धणी कैसे,
मैं पाऊं बोल तुझे,
बाज़ार में मिलता तो,
ले लेता मोल तुझे,
इस मिलन की चाहत ने,
बड़ा मैं तड़पाया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
कभी सुख के रंग भरे,
किस्मत की लकीरों में,
कभी ‘गजेसिंह’ जकड़ा,
दुःख की ज़ंजीरो में,
हे श्याम ये खेल तेरा,
मैं समझ ना पाया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
मैं हार के दुनिया से,
तेरे द्वार पे आया हूँ,
हे श्याम मेरे श्याम,
रहम करना गर्दिश का सताया हूँ,
मैं हार के दुनियां से।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Tere dwaar pe aaya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
Nahin mol chuka sakte,
Tere upkaron ka,
Raha sada sahara tu,
Takdeer ke maaron ka,
Mujh par bhi daya karna,
Dukh dard ka saya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
Deeno ki sada tumne,
Badi ki rakhwali hai,
Kabhi dukh ki shool chubi,
Tumne hi nikali hai,
Meri bhi khabar le lo,
Bada main dukh paya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
He Shyam dhani kaise,
Main paaun bol tujhe,
Bazaar mein milta to,
Le leta mol tujhe,
Is milan ki chahat ne,
Bada main tadpaya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
Kabhi sukh ke rang bhare,
Kismat ki lakeeron mein,
Kabhi ‘Gajesingh’ jakda,
Dukh ki zanjeeron mein,
He Shyam ye khel tera,
Main samajh na paya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
Main haar ke duniya se,
Tere dwaar pe aaya hoon,
He Shyam mere Shyam,
Rahm karna gardish ka sataya hoon,
Main haar ke duniya se।।
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan expresses deep devotion and surrender to Lord Shyam (Krishna). The devotee, feeling defeated by the struggles of life, seeks solace and mercy at the feet of the divine. The lyrics reflect a heartfelt plea for compassion amidst life’s hardships, acknowledging the Lord’s past kindness and protection. The bhajan emphasizes the longing for a connection with the divine, illustrating the emotional turmoil faced by the devotee. It highlights the contrast between moments of joy and sorrow, ultimately leading to a profound yearning for divine intervention and understanding. This bhajan resonates with many who seek comfort and guidance from their faith during challenging times.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान श्याम (कृष्ण) के प्रति गहरी भक्ति और समर्पण को व्यक्त करता है। भक्त, जो जीवन की कठिनाइयों से हार चुका है, दिव्य के चरणों में शांति और दया की खोज करता है। गीत में जीवन के संघर्षों के बीच दया की heartfelt प्रार्थना की गई है, जिसमें भगवान की पूर्व की कृपा और सुरक्षा को स्वीकार किया गया है। भजन में दिव्य के साथ संबंध की चाहत को उजागर किया गया है, जो भक्त के द्वारा अनुभव किए गए भावनात्मक उथल-पुथल को दर्शाता है। यह सुख और दुःख के क्षणों के बीच के विपरीतता को उजागर करता है, अंततः दिव्य हस्तक्षेप और समझ की गहरी इच्छा की ओर ले जाता है। यह भजन उन सभी के लिए गूंजता है जो कठिन समय में अपने विश्वास से आराम और मार्गदर्शन की खोज करते हैं।