Balaji Mehndipur Hai Suhana Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
वहाँ मिलता क्या है यह भक्तों ने जाना॥
बालाजी … वहाँ मिलता …
बालाजी मेहन्दीपुर है सुहाना,
वहाँ मिलता क्या है यह भक्तों ने जाना॥
बालाजी … वहाँ मिलता …
चलते जाओ बाबा के नगर,
दुखड़ों की तू परवाह न कर,
मुस्कराते हुए तुम घर को आना॥१॥
वहाँ मिलता … बालाजी …
मन्दिर की है शोभा बड़ी प्यारी,
लाखों आते हैं दर पे नर–नारी,
चरणों में झुकता सारा जमाना॥२॥
वहाँ मिलता … बालाजी …
रहता है भण्डार बाबा का खुला,
जिसने भी मांगा उसको ही मिला,
तुम भी झोली अपनी फैलाना॥३॥
वहाँ मिलता … बालाजी …
दुखड़े अपने हनुमत को सुनाना,
भेंट आँसुओं की चरणों में चढ़ाना,
गीत भी ‘खेदड़’ के बाबा को सुनाना॥४॥
वहाँ मिलता … बालाजी …
बालाजी मेहन्दीपुर है सुहाना,
वहाँ मिलता क्या है यह भक्तों ने जाना॥
बालाजी … वहाँ मिलता …
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
wahan milta kya hai yeh bhakton ne jaana॥
Balaji … wahan milta …
Balaji Mehndipur hai suhana,
wahan milta kya hai yeh bhakton ne jaana॥
Balaji … wahan milta …
Chalte jao Baba ke nagar,
dukhdon ki tu parwah na kar,
muskurate hue tum ghar ko aana॥1॥
Wahan milta … Balaji …
Mandir ki hai shobha badi pyari,
laakhon aate hain dar pe nar–nari,
charon mein jhukta saara zamana॥2॥
Wahan milta … Balaji …
Rehta hai bhandar Baba ka khula,
jisne bhi maanga usko hi mila,
tum bhi jholi apni phailana॥3॥
Wahan milta … Balaji …
Dukhde apne Hanumat ko sunana,
bhent aansuon ki charon mein chadhana,
geet bhi ‘Khedar’ ke Baba ko sunana॥4॥
Wahan milta … Balaji …
Balaji Mehndipur hai suhana,
wahan milta kya hai yeh bhakton ne jaana॥
Balaji … wahan milta …
About the Bhajan (Language: English)
The bhajan “Balaji Mehndipur Hai Suhana” is a devotional song dedicated to Lord Balaji, also known as Hanuman. It expresses the beauty and sanctity of the temple at Mehndipur, where devotees believe they can find solace and blessings. The lyrics convey a sense of joy and hope, encouraging devotees to visit the temple without fear of their troubles. It highlights the grandeur of the temple and the devotion of countless visitors who come to seek blessings. The bhajan emphasizes the importance of faith, love, and surrender to Lord Balaji, assuring that he listens to the woes of his devotees and provides them with what they seek. The song is a heartfelt tribute to the divine presence of Balaji.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
भजन “बालाजी मेहन्दीपुर है सुहाना” भगवान बालाजी, जिन्हें हनुमान के नाम से भी जाना जाता है, को समर्पित एक भक्ति गीत है। यह मेहन्दीपुर के मंदिर की सुंदरता और पवित्रता को व्यक्त करता है, जहाँ भक्तों का मानना है कि वे शांति और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। गीत में खुशी और आशा का अनुभव होता है, भक्तों को बिना किसी चिंता के मंदिर आने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह मंदिर की भव्यता और उन अनगिनत भक्तों की भक्ति को उजागर करता है, जो आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं। भजन में विश्वास, प्रेम और भगवान बालाजी के प्रति समर्पण के महत्व को रेखांकित किया गया है, यह आश्वासन देते हुए कि वह अपने भक्तों की पीड़ा सुनते हैं और उन्हें जो चाहिए, वह प्रदान करते हैं। यह गीत बालाजी की दिव्य उपस्थिति को एक दिल से श्रद्धांजलि है।