Jabse tera naam liya hai baba tune thaam liya hai Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
बाबा तूने थाम लिया है,
मेरे श्याम,
मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।
आया हूं मैं बाबा जबसे तेरे दर,
देखा ना मैंने पीछे पलट कर,
जब जब विपदा मुझ पर आई,
आकर तूने लाज बचाई,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।
राहों में जब जब छाया अंधेरा,
बाबा तू आया बनके सवेरा,
डूबती नाव है तेरे हवाले,
बाबा हरपल तू ही संभाले,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।
हार के बाबा जो भी आया,
उसको तूने पल में जिताया,
मैं भी आया शरण तुम्हारी,
मेरे बाबा शीश के दानी,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।
जबसे तेरा नाम लिया है,
बाबा तूने थाम लिया है,
मेरे श्याम मेरे श्याम,
मेरे श्याम मेरे श्याम।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Baba tune thaam liya hai,
Mere Shyam,
Mere Shyam,
Mere Shyam mere Shyam।।
Aaya hoon main Baba jabse tere dar,
Dekha na maine peeche palat kar,
Jab jab vipda mujh par aayi,
Aakar tune laaj bachai,
Mere Shyam mere Shyam,
Mere Shyam mere Shyam।।
Raahon mein jab jab chhaya andhera,
Baba tu aaya banke savera,
Doobti naav hai tere hawaale,
Baba harpal tu hi sambhale,
Mere Shyam mere Shyam,
Mere Shyam mere Shyam।।
Haar ke Baba jo bhi aaya,
Usko tune pal mein jitaya,
Main bhi aaya sharan tumhaari,
Mere Baba sheesh ke daani,
Mere Shyam mere Shyam,
Mere Shyam mere Shyam।।
Jabse tera naam liya hai,
Baba tune thaam liya hai,
Mere Shyam mere Shyam,
Mere Shyam mere Shyam।।
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan is a heartfelt devotion to Lord Krishna, often referred to as Shyam. It expresses the deep faith and reliance of the devotee on the divine presence of Baba, who is believed to provide solace and protection in times of distress. The lyrics reflect a journey of surrender, where the devotee acknowledges the transformative power of chanting the name of the Lord. The bhajan emphasizes the unwavering support of the divine, portraying moments of darkness and despair that are illuminated by the grace of Baba. It is a beautiful reminder of the strength found in faith and devotion.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान श्री कृष्ण, जिन्हें श्याम के नाम से भी जाना जाता है, के प्रति एक गहन भक्ति को दर्शाता है। इसमें भक्त की गहरी आस्था और भगवान पर निर्भरता को व्यक्त किया गया है, जो संकट के समय में शांति और सुरक्षा प्रदान करते हैं। गीत के बोल एक समर्पण की यात्रा को दर्शाते हैं, जहां भक्त भगवान के नाम का जाप करने की परिवर्तनकारी शक्ति को स्वीकार करता है। यह भजन अंधकार और निराशा के क्षणों को दर्शाता है, जिन्हें बाबा की कृपा से उजाला मिलता है। यह विश्वास और भक्ति में पाए जाने वाले बल की सुंदर याद दिलाता है।