Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
मैं हार के दर पे आया, कान्हा ने हाथ बढ़ाया, पलभर में श्याम धनि ने, हारे को गले लगाया। कन्हैया ने मुझे अपनाया है, सेवा में लगाया है। जैसा सुना था मैंने, देखा वो ही नज़ारा, बीच सिंहासन बाबा, चारों तरफ जयकारा। चौखट पर भीड़ खड़ी थी, आँखों में आस बड़ी थी, मैं भी कर जोड़ खड़ा था, थोड़ा सा ज़िद पे अड़ा था। कन्हैया ने मुझे अपनाया है, सेवा में लगाया है। जबसे सांवरिया ने, थामी मेरी कलाई, ग़म के आँसू दूर हुए, खुशियाँ घर में आई। अब फ़िक्र नहीं करता हूँ, मंजिल को मैं बढ़ता हूँ, जब भी मन घबराएगा, विश्वास है ये आएगा। कन्हैया ने मुझे अपनाया है, सेवा में लगाया है। भूल नहीं सकता मैं, जो उपकार किया है, लखदातार ने मुझको, इतना प्यार दिया है। भजनों का भाव जगाया, इस जग में मान बढ़ाया, ‘शिवम’ श्री श्याम रिझाए, और सबको ये बतलाए। कन्हैया ने मुझे अपनाया है, सेवा में लगाया है।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Main haar ke dar pe aaya, Kanhha ne haath badhaya, Palbhar mein Shyam dhani ne, haare ko gale lagaya. Kanhaiya ne mujhe apnaya hai, seva mein lagaya hai. Jaisa suna tha maine, dekha wo hi nazara, Beech singhasan baba, chaaron taraf jaykara. Chaukhat par bheed khadi thi, aankhon mein aas badi thi, Main bhi kar jod khada tha, thoda sa zid pe ada tha. Kanhaiya ne mujhe apnaya hai, seva mein lagaya hai. Jabse sawariya ne, thaami meri kalai, gham ke aansu door hue, khushiyan ghar mein aayi. Ab fikr nahi karta hoon, manzil ko main badhta hoon, Jab bhi man ghabraye ga, vishwas hai ye aayega. Kanhaiya ne mujhe apnaya hai, seva mein lagaya hai. Bhool nahi sakta main, jo upkaar kiya hai, Lakhdatar ne mujhko, itna pyaar diya hai. Bhajon ka bhaav jagaya, is jag mein maan badhaya, ‘Shivam’ Shri Shyam ridhaye, aur sabko ye batlaye. Kanhaiya ne mujhe apnaya hai, seva mein lagaya hai.
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan, dedicated to Lord Krishna (Kanhaiya), expresses the deep devotion and love of a devotee who has surrendered to the divine. The lyrics describe the moment of despair when the devotee seeks refuge at the feet of Lord Krishna, who graciously accepts and embraces him. The bhajan highlights themes of faith, love, and the transformative power of divine grace. It emphasizes how the devotee feels uplifted and supported by Krishna’s presence, leading to a life filled with joy and hope. The repetition of the lines reinforces the message of acceptance and divine service, making it a heartfelt tribute to the beloved deity.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान कृष्ण (कन्हैया) को समर्पित है और एक भक्त की गहरी भक्ति और प्रेम को व्यक्त करता है, जिसने दिव्य के चरणों में आत्मसमर्पण किया है। गीत में उस क्षण का वर्णन किया गया है जब भक्त निराशा में भगवान कृष्ण के चरणों में शरण लेता है, जो उसे कृपा से स्वीकार करते हैं और गले लगाते हैं। भजन में विश्वास, प्रेम और दिव्य कृपा की परिवर्तनकारी शक्ति के विषयों को उजागर किया गया है। यह दर्शाता है कि भक्त कृष्ण की उपस्थिति से कैसे ऊर्जावान और समर्थित महसूस करता है, जिससे उसका जीवन खुशी और आशा से भरा होता है। पंक्तियों की पुनरावृत्ति स्वीकृति और दिव्य सेवा के संदेश को मजबूत करती है, जिससे यह प्रिय deity के लिए एक दिल से श्रद्धांजलि बन जाती है।