tu shyam sahara haro ka jag mein kismat ke maro ka lyrics Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
जग में किस्मत के मारो का,
तुझे पहचान लिया रे,
अपना तुझे मान लिया रे।।
श्याम तेरी रहमत के,
किस्सों को सुनकर मैं आई,
तूने जाने कितनों की ये,
किस्मत है चमकाई,
खाली नहीं लौटे जिसने भी,
अर्जी तुम्हे लगाई,
तेरी चौखट पर होती है,
सबकी ही सुनवाई,
तू श्याम सहारा हारों का,
जग में किस्मत के मारो का,
तुझे पहचान लिया रे,
अपना तुझे मान लिया रे।।
जिसका कोई नहीं है साथी,
उसका तू है सहारा,
दौड़ा चला आया जिसने भी,
दिल से तुझे पुकारा,
तेरी लखदातारी का चर्चा,
करता जग सारा,
सारे जग में गूंज रहा,
तेरे नाम का ही जयकारा,
तू श्याम सहारा हारों का,
जग में किस्मत के मारो का,
तुझे पहचान लिया रे,
अपना तुझे मान लिया रे।।
तेरी प्रेम चुनरिया अब तो,
मैंने सांवरे ओढ़ी,
मैंने अपनी प्रीत की डोरी,
तेरे संग में जोड़ी,
तेरे भरोसे ‘भावना’ ने ये,
दुनिया दारी छोड़ी,
अपनी किरपा की बारिश,
‘शर्मा’ पर कर दे थोड़ी,
तू श्याम सहारा हारों का,
जग में किस्मत के मारो का,
तुझे पहचान लिया रे,
अपना तुझे मान लिया रे।।
तू श्याम सहारा हारो का,
जग में किस्मत के मारो का,
तुझे पहचान लिया रे,
अपना तुझे मान लिया रे।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Jag mein kismat ke maro ka,
Tujhe pehchaan liya re,
Apna tujhe maan liya re।।
Shyam teri rehmat ke,
Kisson ko sunkar main aayi,
Tune jaane kitno ki ye,
Kismat hai chamkaayi,
Khaali nahi lautey jisne bhi,
Arzi tumhe lagaayi,
Teri chaukhat par hoti hai,
Sabki hi sunwaayi,
Tu shyam sahara haron ka,
Jag mein kismat ke maro ka,
Tujhe pehchaan liya re,
Apna tujhe maan liya re।।
Jiska koi nahi hai saathi,
Uska tu hai sahara,
Dauda chala aaya jisne bhi,
Dil se tujhe pukara,
Teri lakhdaataari ka charcha,
Karta jag saara,
Saare jag mein goonj raha,
Tere naam ka hi jaykaara,
Tu shyam sahara haron ka,
Jag mein kismat ke maro ka,
Tujhe pehchaan liya re,
Apna tujhe maan liya re।।
Teri prem chunariya ab to,
Maine sanvare odhi,
Maine apni preet ki dori,
Tere sang mein jodi,
Tere bharose ‘Bhavna’ ne ye,
Duniya daari chhodi,
Apni kirpa ki baarish,
‘Sharma’ par kar de thodi,
Tu shyam sahara haron ka,
Jag mein kismat ke maro ka,
Tujhe pehchaan liya re,
Apna tujhe maan liya re।।
Tu shyam sahara haro ka,
Jag mein kismat ke maro ka,
Tujhe pehchaan liya re,
Apna tujhe maan liya re।।
About the Bhajan (Language: English)
This devotional song, dedicated to Lord Krishna, expresses the deep faith and devotion of the singer. It emphasizes the belief that Lord Krishna is a source of support and guidance for those who feel lost or abandoned. The lyrics recount the stories of countless devotees who have experienced divine intervention and blessings through their unwavering faith. The song highlights the importance of recognizing and accepting Krishna as a personal savior and the joy that comes from this realization. It serves as a reminder of the transformative power of devotion and the hope that accompanies faith in divine grace.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान कृष्ण को समर्पित है, जो गायक की गहरी आस्था और भक्ति को व्यक्त करता है। यह इस विश्वास को उजागर करता है कि भगवान कृष्ण उन लोगों के लिए सहारा और मार्गदर्शन का स्रोत हैं, जो खोया हुआ या परित्यक्त महसूस करते हैं। गीत में उन अनगिनत भक्तों की कहानियों का उल्लेख है, जिन्होंने अपनी अडिग आस्था के माध्यम से दिव्य हस्तक्षेप और आशीर्वाद का अनुभव किया है। यह भजन कृष्ण को एक व्यक्तिगत उद्धारकर्ता के रूप में पहचानने और स्वीकार करने के महत्व को उजागर करता है और इस एहसास से मिलने वाली खुशी को दर्शाता है। यह भक्ति की परिवर्तनकारी शक्ति और दिव्य कृपा में विश्वास के साथ आने वाली आशा की याद दिलाता है।