teri leela ajab niraali Bajrangi Hanuman bhajan lyrics Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
बजरंगी हनुमान,
होये तेरा क्या कहना,
जो ले तेरा नाम हो गया,
उसका बेड़ा पार,
होये तेरा क्या कहना।।
तेरे भरोसे बाबा,
चलती है मेरी नैया,
तू ही खिवैया है,
तू ना सुनेगा बाबा,
कौन सुनेगा मेरी,
तू ही खिवैया है,
दीन दुखी दातारी है तू,
है सबसे बलवान,
होये तेरा क्या कहना।।
दिल में बसा ले बाबा,
दिल से लगा ले बाबा,
तू ही दातारी है,
तुम बिन जीवन मेरा,
कुछ भी नहीं है बाबा,
तू ही सुखकारी है,
राम भक्त हनुमान राम का,
करते हैं गुणगान,
होये तेरा क्या कहना।।
तेरे द्वार पे जो आया,
खाली ना जाने पाया,
तू ही दिलदार है,
शीश जो हमने झुकाया,
माँगा जो वो वर पाया,
तू ही सरकार है,
ऐसे महावीर से प्रीती,
लगा के एक बार देख,
होये तेरा क्या कहना।।
तेरी लीला अजब निराली,
बजरंगी हनुमान,
होये तेरा क्या कहना,
जो ले तेरा नाम हो गया,
उसका बेड़ा पार,
होये तेरा क्या कहना।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
bajrangii hanumaan,
hoiye tera kya kehna,
jo le tera naam ho gaya,
uska beda paar,
hoiye tera kya kehna..
tere bharose baba,
chalti hai meri naiyaa,
tu hi khivaiya hai,
tu na sunega baba,
koun sunega meri,
tu hi khivaiya hai,
deen dukhi daataree hai tu,
hai sabse balwaan,
hoiye tera kya kehna..
dil mein basa le baba,
dil se laga le baba,
tu hi daataree hai,
tum bin jeevan mera,
kuch bhi nahi hai baba,
tu hi sukhkaari hai,
ram bhakt hanumaan ram ka,
karte hain gungaan,
hoiye tera kya kehna..
tere dwaar pe jo aaya,
khaali na jaane paaya,
tu hi dil-daar hai,
sheesh jo humne jhukaya,
maanga jo wo var paaya,
tu hi sarkaar hai,
aise mahaaveer se preeti,
laga ke ek baar dekh,
hoiye tera kya kehna..
teri leela ajab niraali,
bajrangii hanumaan,
hoiye tera kya kehna,
jo le tera naam ho gaya,
uska beda paar,
hoiye tera kya kehna.
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan is a heartfelt tribute to Lord Hanuman, also known as Bajrangi Hanuman. It celebrates his divine leelas (pastimes) and emphasizes the unwavering faith devotees have in him. The lyrics express the belief that by chanting his name, one can overcome all obstacles and find solace in life’s challenges. The bhajan highlights Hanuman’s role as a protector and a provider, assuring devotees that he listens to their prayers and grants their wishes. It is a call for devotion, love, and surrender to the mighty Hanuman, who is revered for his strength and compassion.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान हनुमान, जिन्हें बजरंगी हनुमान के नाम से भी जाना जाता है, को समर्पित है। यह उनके दिव्य लीला (कर्मों) का गुणगान करता है और भक्तों के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। गीत में यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके नाम का जाप करने से सभी बाधाओं को पार किया जा सकता है और जीवन की चुनौतियों में शांति प्राप्त की जा सकती है। भजन हनुमान की भूमिका को एक रक्षक और प्रदाता के रूप में उजागर करता है, भक्तों को आश्वस्त करता है कि वह उनकी प्रार्थनाओं को सुनते हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करते हैं। यह महावीर हनुमान के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण का आह्वान है, जिन्हें उनकी शक्ति और करुणा के लिए पूजा जाता है।