mera to baba shyam ek tu hi sahara Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
एक तू ही सहारा,
जब भी मैं हारा हूँ,
मुझे दिया सहारा।।
बचपन से तूने ही तो,
चलना सिखाया है,
हर एक कदम पे मेरा,
साथ निभाया है,
जीवन भर रखना श्याम,
मेरे सिर पर साया,
मेरा तो बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।
मेरी तो औकात न थी,
तुमने बनाई है,
जीवन में जो भी सोची,
वोही चीज़ पाई है,
मेरी किस्मत को तो श्याम,
है तूने संवारा,
मेरा तो बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।
मात पिता तुम मेरे,
भाई बंधु तुम ही हो,
मेरी धड़कनों में और,
साँसों में तुम ही हो,
‘चंद्रबाला’ बोले श्याम,
मैं हूँ तेरा प्यारा,
मेरा तो बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Ek tu hi sahara,
Jab bhi main haara hoon,
Mujhe diya sahara।।
Bachpan se tune hi to,
Chalna sikhaya hai,
Har ek kadam pe mera,
Saath nibhaya hai,
Jeevan bhar rakhna Shyam,
Mere sir par saya,
Mera to Baba Shyam,
Ek tu hi sahara।।
Meri to aukaat na thi,
Tumne banai hai,
Jeevan mein jo bhi sochi,
Wohi cheez paayi hai,
Meri kismat ko to Shyam,
Hai tune sanwara,
Mera to Baba Shyam,
Ek tu hi sahara।।
Maat pita tum mere,
Bhai bandhu tum hi ho,
Meri dhadkano mein aur,
Sanson mein tum hi ho,
‘Chandrabala’ bole Shyam,
Main hoon tera pyara,
Mera to Baba Shyam,
Ek tu hi sahara।।
About the Bhajan (Language: English)
This devotional song, dedicated to Baba Shyam, expresses deep devotion and gratitude towards the deity. The lyrics reflect a personal relationship with Baba Shyam, portraying him as a constant source of support and guidance throughout life’s challenges. The singer acknowledges the divine presence in their life, attributing their successes and strength to Baba Shyam. The song emphasizes the importance of faith and the comfort that comes from believing in a higher power. It resonates with many devotees who seek solace and reassurance in their spiritual journey, making it a cherished bhajan in the community.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन बाबा श्याम को समर्पित है और इसमें गहरी भक्ति और आभार व्यक्त किया गया है। गीत में बाबा श्याम के साथ एक व्यक्तिगत संबंध को दर्शाया गया है, जिसमें उन्हें जीवन की चुनौतियों में निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन का स्रोत माना गया है। गायक अपनी सफलताओं और ताकत का श्रेय बाबा श्याम को देता है। यह भजन विश्वास के महत्व और एक उच्च शक्ति में विश्वास करने से मिलने वाले आराम को उजागर करता है। यह भजन उन भक्तों के लिए गूंजता है जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा में सांत्वना और आश्वासन की तलाश करते हैं, जिससे यह समुदाय में एक प्रिय भजन बन जाता है।