rote hain jo yaad mein teri unko nahi bhula dena bhajan lyrics Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
उनको नहीं भुला देना,
इतनी कृपा कर दो बाबा,
उनको खाटू बुला लेना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।।
आ नहीं पाते दर पे तेरे,
कोई तो मजबूरी है,
क्या कारण है मुझको बताओ,
उनसे क्यों ये दूरी है,
क्षमा करो उनकी गलती को,
और ना उनको सजा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।।
तुझको पाकर हम हँसते हैं,
पर कोने में वो रोते हैं,
घायल पक्षी के जैसे वो,
जागते हैं ना सोते हैं,
उनके विरह की पीड़ा पे,
मरहम आके लगा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।।
हमने सुना है हर फागण में,
बाबा सुनते हो सबकी,
छोटी सी है अर्जी ‘श्याम’ की,
मान लो बाबा अब की,
हो सके तो जाकर उनको,
अपनी झलक दिखा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।।
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना,
इतनी कृपा कर दो बाबा,
उनको खाटू बुला लेना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Unko nahi bhula dena,
Itni kripa kar do Baba,
Unko Khatu bula lena,
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena।।
Aa nahi paate dar pe tere,
Koi to majboori hai,
Kya kaaran hai mujhko batao,
Unse kyon ye doori hai,
Kshama karo unki galti ko,
Aur na unko saza dena,
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena।।
Tujhko paakar hum hanste hain,
Par kone mein wo rote hain,
Ghayal pakshi ke jaise wo,
Jaagte hain na sote hain,
Unke virah ki peeda pe,
Marham aake laga dena,
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena।।
Humne suna hai har Fagan mein,
Baba sunte ho sabki,
Choti si hai arzi ‘Shyam’ ki,
Maan lo Baba ab ki,
Ho sake to jaakar unko,
Apni jhalak dikha dena,
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena।।
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena,
Itni kripa kar do Baba,
Unko Khatu bula lena,
Rote hain jo yaad mein teri,
Unko nahi bhula dena।।
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan expresses deep devotion and longing for the divine presence of Baba, specifically in the context of Khatu Shyam, a revered deity in Hinduism. The lyrics convey the pain of separation and the heartfelt plea for compassion and mercy. The devotees, who are unable to reach the divine abode, seek forgiveness for their shortcomings and request Baba to bless them with His presence. The bhajan beautifully captures the emotional turmoil of the devotees who cry in remembrance of their beloved deity, hoping to be reunited with Him. It serves as a reminder of the power of faith and the importance of divine grace in overcoming life’s challenges.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन बाबा के प्रति गहरी भक्ति और उनके दिव्य स्वरूप की याद में होने वाली तड़प को व्यक्त करता है, विशेष रूप से खाटू श्याम के संदर्भ में, जो हिंदू धर्म में एक पूजनीय देवता हैं। गीत में अलगाव की पीड़ा और दया और कृपा की प्रार्थना की गई है। भक्त, जो दिव्य दर पर नहीं पहुँच पाते, अपनी कमियों के लिए क्षमा मांगते हैं और बाबा से उन्हें अपने पास बुलाने की प्रार्थना करते हैं। यह भजन भक्तों की भावनात्मक उथल-पुथल को सुंदरता से दर्शाता है, जो अपने प्रिय देवता की याद में रोते हैं, यह आशा करते हुए कि वे उनके साथ फिर से मिल सकें। यह विश्वास की शक्ति और जीवन की चुनौतियों को पार करने में दिव्य कृपा के महत्व की याद दिलाता है।