Dharm Sanatan Uttam Hai Danke Ki Chot Par Kehta Hoon Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
डंके की चोट पर कहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ।
ये भारत देश है जान मेरी,
और भगवा है शान मेरी,
ये सारी दुनिया जानती है,
श्री राम से ही पहचान मेरी,
मैंने जनम लिया जिस मिट्टी में,
मैं उसको माता कहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ।
दुनिया में सबसे पहले,
मेरा धर्म सनातन है,
मेरे भारत में चलता,
श्री रामचंद्र का शाशन है,
बजरंगबली के जैसे ही,
प्रभु राम के गुण मैं गाता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ।
मेरे भारत के जैसा,
ना प्यार कहीं देखा जग में,
युगों युगों से प्रभु राम का,
नाम हमारी रग रग में,
‘कृष्ण सांवरा’ साथ ‘सलीम’ के,
राम राम ही कहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ।
धर्म सनातन उत्तम है,
डंके की चोट पर कहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ,
मैं श्री राम का सेवक हूँ,
भगवे के रंग में रहता हूँ।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Danke Ki Chot Par Kehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon.
Ye Bharat Desh Hai Jaan Meri,
Aur Bhagwa Hai Shaan Meri,
Ye Saari Duniya Jaanti Hai,
Shri Ram Se Hi Pehchaan Meri,
Maine Janam Liya Jis Mitti Mein,
Main Usko Mata Kehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon.
Duniya Mein Sabse Pehle,
Mera Dharm Sanatan Hai,
Mere Bharat Mein Chalta,
Shri Ramchandra Ka Shashan Hai,
Bajrangbali Ke Jaise Hi,
Prabhu Ram Ke Gun Main Gaata Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon.
Mere Bharat Ke Jaisa,
Na Pyaar Kahin Dekha Jag Mein,
Yugon Yugon Se Prabhu Ram Ka,
Naam Hamari Rag Rag Mein,
‘Krishna Sanwra’ Saath ‘Saleem’ Ke,
Ram Ram Hi Kehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon.
Dharm Sanatan Uttam Hai,
Danke Ki Chot Par Kehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon,
Main Shri Ram Ka Sevak Hoon,
Bhagwe Ke Rang Mein Rehta Hoon.
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan celebrates the eternal nature of Dharma and the devotion to Lord Shri Ram. It expresses a deep sense of pride in being a servant of Lord Ram and highlights the significance of the color saffron, symbolizing courage and sacrifice in Indian culture. The lyrics reflect a strong connection to the land of India, revering it as a mother and emphasizing the importance of Ram’s name in the lives of his devotees. The bhajan also draws parallels between the devotion to Lord Ram and the virtues of Lord Hanuman, showcasing the timelessness of Ram’s reign and the devotion that has been passed down through generations. Overall, it is a heartfelt tribute to the ideals of devotion, love for the nation, and the eternal principles of Dharma.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन धर्म के शाश्वत स्वरूप और भगवान श्री राम की भक्ति का उत्सव है। इसमें भगवान राम के सेवक होने पर गर्व व्यक्त किया गया है और भगवा रंग के महत्व को उजागर किया गया है, जो भारतीय संस्कृति में साहस और बलिदान का प्रतीक है। गीत में भारत की भूमि के प्रति गहरी भावना है, जिसे माता के रूप में सम्मानित किया गया है और राम के नाम के महत्व को भक्तों के जीवन में दर्शाया गया है। भजन भगवान राम की भक्ति और उनके गुणों की महिमा का वर्णन करता है, साथ ही भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाता है। यह भजन भक्ति, देश प्रेम और धर्म के शाश्वत सिद्धांतों की एक दिल से की गई श्रद्धांजलि है।