kare sankat ko pal mein door unhein Hanuman kahte hain Bhajan Lyrics
Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)
उन्हें हनुमान कहते हैं,
पवनसुत अंजनी के लाल,
वो मेरे साथ रहते हैं,
करें संकट को पल में दूर,
उन्हें हनुमान कहते हैं।।
बल बुद्धि विद्या मिल जाती,
हनुमत के गुणगान से,
भटके हुए को राह है दिखती,
मेरे प्रभु के ध्यान से,
कृपा हो जाए महाबली की,
तो यम के फंदे कटते हैं,
करें संकट को पल में दूर,
उन्हें हनुमान कहते हैं।।
गाने से हनुमान की महिमा,
जानकी खुश होती है,
खुशियों का माहौल रहे फिर,
आंख कभी ना रोती है,
झुका ले शीश चरणों में,
यही भंडार भरते हैं,
करें संकट को पल में दूर,
उन्हें हनुमान कहते हैं।।
Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)
Unhein Hanuman kahte hain,
Pavansut Anjani ke laal,
Wo mere saath rahte hain,
Karen sankat ko pal mein door,
Unhein Hanuman kahte hain।।
Bal buddhi vidya mil jaati,
Hanumat ke gungaan se,
Bhatke hue ko raah hai dikhti,
Mere Prabhu ke dhyaan se,
Kripa ho jaaye Mahabali ki,
To Yam ke phande katte hain,
Karen sankat ko pal mein door,
Unhein Hanuman kahte hain।।
Gaane se Hanuman ki mahima,
Janaki khush hoti hai,
Khushiyon ka maahaul rahe fir,
Aankh kabhi na roti hai,
Jhuka le sheesh charnon mein,
Yahi bhandar bharte hain,
Karen sankat ko pal mein door,
Unhein Hanuman kahte hain।।
About the Bhajan (Language: English)
This bhajan is a heartfelt tribute to Lord Hanuman, the revered deity known for his strength, wisdom, and devotion. The lyrics express the belief that invoking Hanuman can alleviate troubles and bring peace. The bhajan emphasizes the qualities of Hanuman, such as his ability to provide guidance and wisdom, and highlights the joy that comes from singing his praises. It reflects the deep devotion of the singer and the hope for divine intervention in times of distress. The repeated refrain reinforces the idea that Hanuman is always present to help those who seek him.
भजन के बारे में (Language: Hindi)
यह भजन भगवान हनुमान को समर्पित है, जो अपनी शक्ति, बुद्धि और भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। गीत के बोल इस विश्वास को व्यक्त करते हैं कि हनुमान का स्मरण संकटों को दूर कर सकता है और शांति ला सकता है। भजन में हनुमान के गुणों को उजागर किया गया है, जैसे कि उनकी मार्गदर्शन और ज्ञान देने की क्षमता, और उनके गुणगान से मिलने वाली खुशी को दर्शाया गया है। यह गायक की गहरी भक्ति को दर्शाता है और संकट के समय में दिव्य हस्तक्षेप की आशा को व्यक्त करता है। दोहराए जाने वाले गीतांश से यह स्पष्ट होता है कि हनुमान हमेशा उनकी मदद के लिए उपस्थित हैं जो उन्हें पुकारते हैं।